लेखिका मीरा चंद को सिंगापुर का प्रतिष्ठित कला सम्मान

  • 07 Dec 2023

सिंगापुर में भारतीय मूल की लेखिका मीरा चंद को सिंगापुर के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान ‘कल्चरल मेडलियन’ से सम्मानित किया गया।

  • मीरा चंद के अलावा यह पुरस्कार सिंगापुर के उपन्यासकार सुचेन क्रिस्टीन लिम और मलय नृत्य के प्रसिद्ध कलाकार उस्मान अब्दुल हामिद को प्रदान किया गया।
  • मीरा को यह पुरस्कार कलात्मक उत्कृष्टता और देश की कला और संस्कृति परिदृश्य को समृद्ध बनाने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
  • मीरा चंद एक उपन्यासकार हैं, जो बहुसांस्कृतिक समाजों के चित्रण के लिए जानी जाती हैं।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक प्राप्तकर्ता को उनकी कलात्मक गतिविधियों का समर्थन करने के लिए SGD 80,000 (लगभग 49 लाख रुपये) अनुदान के साथ प्रदान किया गया।
  • 1997 में हो मिनफोंग के बाद यह पुरस्कार पाने वाली मीरा चंद और क्रिस्टीन लिम अंग्रेजी भाषा की पहली लेखिका हैं।