'अग्नि-1' बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

  • 09 Dec 2023

7 दिसंबर, 2023 को भारत ने ओडिशा तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेश निर्मित कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

  • अग्नि प्रथम सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल है।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है।
  • अग्नि प्रथम मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर से लेकर 2500 किलोमीटर तक है।
  • 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी यह मिसाइल 1000 किलोग्राम तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • इस मिसाइल को मोबाइल लांचर से लांच किया जा सकता है। इससे पहले इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी, 2002 को किया गया था।
  • अग्नि प्रथम भारतीय सशस्त्र बलों के जखीरों में शामिल एकमात्र ठोस इंधन आधारित मिसाइल है।