समीर शाह बीबीसी प्रमुख बने

  • 09 Dec 2023

6 दिसंबर, 2023 को भारतीय मूल के समीर शाह को ब्रिटेन की सरकार द्वारा बीबीसी का नया प्रमुख नामित किया गया।

  • बीबीसी के चेयरमैन पद पर पहुँचने वाले समीर शाह भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।
  • समीर शाह इस पद के लिए रिचर्ड शाप का स्थान लेंगे। रिचर्ड शाप ने अप्रैल 2023 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • समीर शाह को टीवी प्रोडक्शन और पत्रकारिता में 40 वर्ष से अधिक का अनुभव है। शाह को 1987 में बीबीसी के टीवी करेंट अफेयर्स के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • शाह को टेलीविजन में सेवाओं के लिए वर्ष 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा कमांडर ऑफ़ मोस्ट एक्सिलेंट आर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (CBE) अवार्ड से सम्मानित किया गया था।