शास्‍त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का निधन

  • 16 Jan 2024

शास्त्रीय गायिका स्वर योगिनी डॉ. प्रभा अत्रे का 92 साल की उम्र में 13 जनवरी, 2024 को पुणे में निधन हो गया।

  • हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना-घराना से संबंध रखने वाली डॉ. अत्रे को भारत सरकार ने तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था।
  • डॉ. प्रभा को वर्ष 2022 में पद्म विभूषण, 1992 में पद्द भूषण तथा 1990 में पद्म श्री प्रदान किया गया है।
  • वर्ष 1991 में डॉ. प्रभा को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय कालिदास सम्मान, टैगोर अकादमी रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए गये हैं।
  • प्रभा अत्रे, ठुमरी, दादरा, गजल, गीत, नाट्य संगीत और भजन जैसी कई संगीत शैलियों में पारंगत थीं।
  • शास्त्रीय संगीत के अलावा डॉ. प्रभा शिक्षक, शोधकर्ता, कम्पोजर और लेखिका के रूप में भी जानी जाती हैं।