साइमा वाजिद, डल्ब्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त

  • 25 Jan 2024

बांग्लादेश की साइमा वाजिद को हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • वर्तमान डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक भारत की पूनम खेत्रपाल सिंह हैं। पूनम खेत्रपाल सिंह 1 फरवरी 2024 से साइमा वाजिद को कार्यभार सौंपेगी।
  • साइमा वाजिद ने 1 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय निदेशक बनने के चुनाव में नेपाल के शंभू प्रसाद आचार्य को 6 वोटों से हराया था।
  • साइमा वाजिद ने ऑटिज़्म पर बड़े पैमाने पर कार्य किया है। वाजिद ने बांग्लादेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य नियमों को अद्यतन किया है।
  • साथ ही वाजिद ने 2018 के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और 2020-25 के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य रणनीतिक योजना को लागू किया है।
  • भारत उन देशों में शामिल था, जिन्होंने चुनाव से काफी पूर्व ही बांग्लादेशी उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की पुष्टि कर दी थी।