स्वीडन की नाटो सस्यता के लिए तुर्किये की मंजूरी

  • 25 Jan 2024

तुर्किये की संसद ने 23 जनवरी, 2024 को स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

  • स्वीडन के प्रति नाटो का समर्थन आधिकारिक राजपत्र प्रकाशित होने के बाद प्रभावी होगा।
  • सदस्यता के लिए आवेदन स्वीकार होने के बाद स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य होगा।
  • तुर्किये के समर्थन के बाद हंगरी एकमात्र नाटो सदस्य देश है, जिसने स्वीडन के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।
  • तैय्यप एर्दोगन की अध्यक्षता में तुर्की ने 2022 में पहली बार किए गए स्वीडन के पहले आवेदन को मंजूरी नहीं दी थी।
  • नाटो की सदस्यता के तहत इसके सभी सदस्यों को गठबंधन में शामिल होने के लिए देशों के आवेदन को मंजूरी देनी होती है।
  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का गठन 1949 में सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।
  • नाटो का मुख्य एवं सैन्य मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।
  • फिनलैंड 4 अप्रैल, 2023 को गठबंधन में शामिल हुआ था।