रितु बाहरी उत्तराखंड HC की मुख्य न्यायाधीश

  • 06 Feb 2024

न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने 4 फरवरी, 2024 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हें शपथ दिलाई।

  • न्यायमूर्ति रितु बाहरी इससे पहले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं।
  • गौरतलब है कि न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर, 2023 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
  • संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है।