पी.टी. ऊषा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

  • 06 Feb 2024

धाविका पी.टी. ऊषा को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) और दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (DSJA) की ओर से 4 फरवरी, 2024 को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • इससे पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, क्रिकेटर सुनील गावस्कर और पूर्व धावक मिल्खा सिंह (मरणोपरांत) को SJFI और DSJA का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • पी.टी. ऊषा ने वर्ष 1977 से 2000 के बीच अपने करियर में भारत के लिए 103 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते।
  • उन्होंने एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक और 7 रजत पदक भी जीते। इन्हें भारतीय एथलेटिक्स की 'गोल्डन गर्ल' के तौर पर भी जाना जाता है।
  • पी.टी. ऊषा को पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।