मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान HC के मुख्य न्यायाधीश

  • 07 Feb 2024

न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने 6 फरवरी, 2024 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

  • न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान उच्च न्यायालय के 42वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह का स्थान लिया।
  • न्यायमूर्ति श्रीवास्तव, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।
  • इससे पूर्व, वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
  • संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश व राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है।