भारत और ताइवान के मध्य प्रवासन एवं गतिशीलता समझौता

  • 17 Feb 2024

भारत और ताइवान ने 16 फरवरी, 2024 को प्रवासन एवं गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किये।

  • यह समझौता विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय श्रमिकों के रोजगार की सुविधा प्रदान करेगा।
  • भारत-ताइपे एसोसिएशन (ITA) के महानिदेशक मनहरसिंह लक्ष्मणभाई यादव और नई दिल्ली में ताइपे आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के प्रमुख बौशुआन गेर द्वारा इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
  • वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड प्रवासी श्रमिकों के लिए ताइवान के वर्तमान स्रोत देश हैं।
  • 1995 में व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाने के लिए ताइपे में आईटीए की स्थापना की गई थी।