शेफ इम्तियाज कुरैशी का निधन

  • 17 Feb 2024

16 फरवरी, 2024 को भारत के प्रसिद्ध शेफ इम्तियाज कुरैशी का निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

  • शेफ इम्तियाज कुरैशी ने खाना पकाने की ‘दम पुख्त शैली’ और दिल्ली के ‘बुखारा’ को विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में इम्तियाज कुरैशी को पाक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया।
  • 2 फरवरी, 1931 को लखनऊ में जन्मे क़ुरैशी को अवधी व्यंजनों के पुनरुद्धार का श्रेय दिया जाता है।