अभ्यास वायु-शक्ति 2024

  • 20 Feb 2024

17 फरवरी, 2024 को भारतीय वायु सेना का प्रदर्शन अभ्यास ‘वायु-शक्ति 2024’ राजस्थान में जैसलमेर के निकट पोखरण रेंज में आयोजित किया गया।

  • अभ्यास वायु-शक्ति 2024 की थीम ‘आकाश से वज्रपात’ (Lightning Strike from the Sky) थी।
  • इस अभ्यास के द्वारा दिन और रात में भारतीय वायु सेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।
  • इस वर्ष के वायु-शक्ति अभ्यास में भारतीय थल सेना के साथ संयुक्त अभियान किया गया, जो सशस्त्र बलों की दो शाखाओं के बीच सहज समन्वय को दर्शाता है।
  • अभ्यास में कुल 121 विमानों ने भाग लिया, जिनमें स्वदेशी विमान ‘तेजस’ और हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ और ‘ध्रुव’ शामिल थे।
  • राफेल, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई और जगुआर जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विमानों ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।