माल्टा ISA में शामिल होने वाला 119वां देश

  • 22 Feb 2024

20 फरवरी, 2024 को माल्टा अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में शामिल होने वाला 119वां देश बन गया है।

  • आईएसए का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन जैसे ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भरता को कम करना है।
  • आईएसए सूर्य द्वारा संचालित लागत प्रभावी और परिवर्तनकारी ऊर्जा समाधानों को विकसित करने का प्रयास करता है, ताकि सदस्य देशों को निम्न कार्बन विकास गति विकसित करने में मदद मिले।
  • ISA को भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से 30 नवंबर, 2015 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के 21वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP21) के अवसर पर लॉन्च किया गया था।
  • इस प्रकार आईएसए फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षरकर्ता देशों की संख्या अब 119 हो गई है, जबकि आईएसए फ्रेमवर्क समझौते का अनुमोदन 97 देशों द्वारा किया गया है।
  • माल्टा, सिसिली (इटली) के दक्षिण में भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है, इसमें 3 द्वीप शामिल हैं: गोज़ो, माल्टा और कोमिनो। माल्टा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • मई 2004 में माल्टा यूरोपीय संघ का सदस्य बना था।