शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

  • 22 Feb 2024

20 फरवरी, 2024 को प्रख्यात लेखक और राजनेता शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलियर डी ला लीजन डी'होनूर' (Chevalier de la Legion d'Honneur) प्रदान किया गया।

  • फ्रांस सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के लिए इस अवॉर्ड की घोषणा अगस्त 2022 में की थी।
  • वर्तमान में, वे विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में सेवारत हैं।
  • थरूर विदेश राज्य मंत्री और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
  • उन्होंने फिक्शन और नॉन-फिक्शन कई किताबें लिखी हैं, जिनमें से कुछ का फ्रेंच में भी अनुवाद किया गया है।
  • नेपोलियन बोनापार्ट ने 'शेवेलियर डी ला लीजयन डी'होनूर' अवॉर्ड की शुरुआत 1802 में की थी।
  • यह सम्मान भारत-फ्रांस संबंधों को गहरा करने, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया जाता है।