चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला निजी स्पेसक्राफ्ट

  • 24 Feb 2024

23 फरवरी, 2024 को अमेरिका के ह्यूस्टन में स्थित निजी क्षेत्र की कंपनी ‘इंट्यूटिव मशीन्स’ का लैंडर ‘ओडिसियस’ चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड हो गया। इसे 15 फरवरी, 2024 को लॉन्च किया गया था।

  • ओडिसियस, चन्द्रमा पर लैंडिंग करने वाला किसी प्राइवेट कंपनी का पहला स्पेसक्राफ्ट बन गया है।
  • अमेरिका दूसरा देश है, जो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा है।
  • इससे पहले 23 अगस्त, 2023 को भारत के चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हुई थी।
  • लैंडिंग से पहले ओडिसियस के नेविगेशन सिस्टम में कुछ खराबी आई थी, जिसके बावजूद लैंडिंग कराई गई।
  • ओडिसियस मून मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर मौजूद धूल का अध्ययन करना है।
  • ओडिसियस जिस जगह पर लैंड हुआ है, उसे मालापर्ट के नाम से जाना जाता है, यहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती।