4 देशों को प्याज निर्यात की अनुमति

  • 24 Feb 2024

22 फरवरी, 2024 को केंद्र सरकार ने व्यापारियों को 31 मार्च, 2024 तक 4 देशों में प्याज का निर्यात करने की अनुमति दे दी।

  • अब प्याज व्यापारी बांग्लादेश, मॉरीशस, बहरीन और भूटान को प्याज निर्यात कर सकेंगे।
  • इन चारों देशों के लिए कुल मिलाकर 54,760 टन प्याज निर्यात करने की अनुमति मिली है।
  • बांग्लादेश को 50,000 टन और मॉरीशस को 1,200 टन प्याज निर्यात की जाएगी।
  • बहरीन को 3,000 हजार टन और भूटान को 560 टन प्याज का निर्यात किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने 8 दिसंबर 2023 को प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी।
  • सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए 31 मार्च, 2024 तक प्रतिबंध लगाया था।