स्‍वीडन नाटो का 32वां सदस्‍य

  • 08 Mar 2024

स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य बन गया है। फरवरी 2022 में स्वीडन ने नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन किया था।

  • स्वीडन यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोम इसकी राजधानी है।
  • नॉर्थ अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) का गठन 1949 में हुआ था।
  • गठन के समय नाटो में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस समेत 12 देश थे।
  • अब नाटो के सदस्यों की संख्या 32 हो गई है। नाटो का उद्देश्य सोवियत संघ के विस्तार को रोकना था।
  • नाटो की कोई सेना नहीं है, लेकिन सभी सदस्य देश एकजुट होकर संकट में कार्रवाई कर सकते हैं।