भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया में समझौता

  • 08 Mar 2024

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक इंडोनेशिया (BI) ने सीमा पार लेन देन तथा स्थानीय मुद्राओं को बढ़ावा देने के लिए 7 मार्च, 2024 को मुंबई में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर पेरी वारजियो ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • इसका उद्देश्य भारतीय रुपया और इंडोनेशियाई रूपिया के उपयोग को द्विपक्षीय रूप से बढ़ावा देना है।
  • इससे भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापार को प्रोत्साहन के साथ-साथ वित्तीय एकीकरण को सुदृढ करने में मदद मिलेगी। साथ-ही निर्यातक और आयातक घरेलू मुद्राओं में चालान और भुगतान कर सकेंगे।
  • इस समझौते में दोनों देशों के बीच सभी चालू खातों में लेनदेन, अनुमति प्राप्त पूंजी खाते से लेनदेन और आर्थिक व वित्तीय अन्य लेनदेन शामिल हैं।