भारतीय नौसेना में 2 नये पोत शामिल

  • 14 Mar 2024

13 मार्च, 2024 को भारतीय नौसेना के पनडुब्बी रोधी अभियानों को बढ़ावा देने के लिए 2 नये पोत शामिल किये गए।

  • इन युद्धपोतों का नाम आईएनएस अग्रे और आईएनएस अक्षय है।
  • ये पनडुब्बी रोधी युद्धपोत गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित किये गए हैं।
  • इन दोनों युद्धपोतों की प्राथमिक भूमिका तटों के आस-पास समुद्र में पनडुब्बी रोधी अभियान, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियान और खदान बिछाने जैसे कार्यों का संचालन करना है।
  • भारत आधुनिक युद्धपोत, पनडुब्बी और विमान वाहक पोत बनाने की क्षमता वाले विश्व के चुनिंदा देशों में से एक है।
  • यह युद्धपोत पानी के भीतर दुश्मनों की पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम है।