राष्ट्रपति मुर्मु का मॉरीशस दौरा

  • 14 Mar 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11-13 मार्च, 2024 तक मॉरीशस की अपनी पहली 3 दिवसीय राजकीय यात्रा पर थीं।

  • इस दौरान भारत की राष्ट्रपति ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ संयुक्त रूप से भारत समर्थित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मु 12 मार्च, 2024 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
  • इस अवसर पर भारतीय नौसेना के एक दल ने भी भाग लिया, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी भी शामिल थे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी संस्थान (MGI), मोका, मॉरीशस का भी दौरा किया।
  • महात्मा गांधी संस्थान (MGI) मॉरीशस में भारतीय कला, संस्कृति और भाषाओं को बढ़ावा देने एवं प्रचारित करने वाली एक अग्रणी संस्था है।