चंद्रयान-3 टीम को जॉन एल. जैक स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार

  • 12 Apr 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की चंद्रयान-3 मिशन टीम को अमेरिका स्थित स्पेस फाउंडेशन द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए 'जॉन एल. जैक स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार 2024' (2024 John L 'Jack' Swigert Jr. Award) से सम्मानित किया गया है।

  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अंतरिक्ष अन्वेषण और खोज के क्षेत्र में किसी अंतरिक्ष एजेंसी, कंपनी या कंसोर्टियम की उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
  • यह अमेरिका-आधारित स्पेस फाउंडेशन का एक शीर्ष पुरस्कार है।
  • इसरो की टीम की ओर से यह पुरस्कार ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत (Consul General of India) डी.सी. मंजूनाथ ने प्राप्त किया।
  • इसरो द्वारा चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था।