हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स, 2024

  • 12 Apr 2024

9 अप्रैल, 2024 को हुरुन इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित “ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2024″ (Global Unicorn Index 2024) के अनुसार भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम धीमा हुआ है तथा 2017 के बाद पहली बार भारत में यूनिकॉर्न की संख्या में गिरावट आई है।

  • रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत विश्व में यूनिकॉर्न का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र है।
  • वर्ष 2023 में भारत में 67 यूनिकॉर्न थे, जो वर्ष 2022 के 68 यूनिकॉर्न से एक कम है।
  • 703 यूनिकॉर्न के साथ अमेरिका इस सूची में शीर्ष पर है, जबकि 340 यूनिकॉर्न के साथ चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ‘स्विगी’ और फैंटेसी स्पोर्ट्स-केंद्रित ‘ड्रीम 11’ भारत के सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न हैं, जिनकी प्रत्येक की कीमत 8 अरब डॉलर (बिलियन डॉलर) है।
  • यूनिकॉर्न का अर्थ एक स्टार्टअप कंपनी से है, जिसका मूल्य 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो तथा जो निजी स्वामित्व में हो और शेयर बाजार में सूचीबद्ध न हो।
  • हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स वर्ष 2000 से प्रकाशित की जा रही है और यह विश्व के सबसे मूल्यवान स्टार्टअप को रैंकिंग प्रदान करती है।