2023 में भारत के सेवा निर्यात में 11.4% की वृद्धि

  • 25 Apr 2024

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा हाल ही में जारी त्रैमासिक बुलेटिन के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद वर्ष 2023 में भारत का सेवा निर्यात 11.4 प्रतिशत बढ़कर 345 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि इस क्षेत्र से चीन का शिपमेंट 10.1 प्रतिशत घटकर 381 बिलियन डॉलर हो गया।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत के सेवा निर्यात वृद्धि में योगदान देने वाले क्षेत्रों में यात्रा, परिवहन, चिकित्सकीय और आतिथ्य क्षेत्र शामिल हैं।
  • अंकटाड की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा डॉलर मूल्य के संदर्भ में 8.9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ, विश्व सेवा निर्यात 2023 में 7.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।
  • भारत के सेवा आयात में 0.4% की मामूली गिरावट देखी गई और यह 248 बिलियन डॉलर हो गया।
  • भारत का सेवा निर्यात आईटी, यात्रा और व्यावसायिक सेवाओं में उत्कृष्ट है। निर्यात स्थलों में विविधता लाने से इस क्षेत्र को और बढ़ावा दिया जा सकता है।