भारत 46वीं अंटार्कटिक संधि सलाहकार बैठक की मेजबानी करेगा

  • 03 May 2024

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) के माध्यम से केरल के कोच्चि में 20-30 मई, 2024 तक 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (ATCM 46) और पर्यावरण संरक्षण समिति की 26वीं बैठक (CEP 26) की मेजबानी करेगा।

  • यह अंटार्कटिका में पर्यावरणीय प्रबंधन एवं वैज्ञानिक सहयोग पर रचनात्मक वैश्विक वार्ता को सुविधाजनक बनाने की भारत की इच्छा के अनुरूप है।
  • अंटार्कटिक संधि पर 1959 में वाशिंगटन, डी.सी. में 12 देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे और यह 1961 में लागू हुई। वर्तमान में 56 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारत वर्ष 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है।
  • भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र ‘दक्षिण गंगोत्री’ वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था।