डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड

  • 03 May 2024

असम राज्य की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को ‘व्हिटली फंड फॉर नेचर’ (WFN) द्वारा व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें यह पुरस्कार असमिया में स्थानीय रूप से ‘‘हरगिला’’ नाम से जाने जाने वाले लुप्तप्राय ‘ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ (Greater Adjutant bird) और उसके आर्द्रभूमि निवास स्थान के संरक्षण प्रयासों के लिए दिया गया है।
  • व्हिटली गोल्ड अवार्ड यूके स्थित व्हिटली फंड फॉर नेचर द्वारा संरक्षण प्रयासों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
  • डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को वर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' से सम्मानित किया गया था।
  • व्हिटली गोल्ड पुरस्कार विजेता जैव विविधता के अंतरराष्ट्रीय समर्थक के रूप में बड़े पैमाने की परियोजनाओं का नेतृत्व करते हैं और नए व्हिटली पुरस्कार विजेताओं के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं।