पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार

  • 31 Jul 2020

29 जुलाई, 2020 को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उत्कृष्टता के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए गए।

  • लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार: प्रोफेसर अशोक साहनी को जियोलौजी, कशेरुकी जंतु विज्ञान तथा बायोस्ट्रेटीग्राफी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए।
  • समुद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार: विशाखापत्तनम के सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्रशास्त्र संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वी. वी. एस. एस. शर्मा (हिन्द महासागर के जैव-भूरसायन की समझ में उल्लेखनीय योगदान के लिए) तथा गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय केंद्र एवं समुद्र अनुसंधान के निदेशक डॉ. एम रविचंद्रन (इंडियन आर्गो प्रोजेक्ट के प्रतिपादन एवं निष्पादन के लिए)
  • वातावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार: डॉ. एस. सुरेश बाबू (वातावरण की स्थिरता एवं जलवायु पर ब्लैक कार्बन एयरोसोल के विकिरण प्रभावों को समझने की दिशा में असाधारण योगदान के लिए)
  • भू-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार: वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग के एन. वी. चलापति राव [डीपर मैंटल पेट्रोलॉजी (deeper mantle petrology) तथा भू-रसायन पर स्थायी अनुसंधान के लिए]
  • समुद्र प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार: चेन्नई के राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. एम. . आत्मानंद (गहरे समुद्र प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रवर्तक कार्य के लिए)
  • महिला वैज्ञानिक का डॉ. अन्ना मणि राष्ट्रीय पुरस्कार: गोवा के सीएसआईआर- राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. लिदिता डी. एस. खांडेपारकर (जलीय सूक्ष्मजीव पारिस्थितिकी, मैरीन बायोफिल्म तथा महासागरों में उनकी प्रासंगिकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए)
  • यंग रिसर्चर अवार्ड: आईआईटी कानपुर के डॉ. इंद्र शेखर सेन तथा अहमदाबाद के भौतिकी अनुसन्धान प्रयोगशाला के डॉ. अरविंद सिंह (पृथ्वी प्रणाली विज्ञान में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए)