शेडस्मार्ट और रेडिएंट कूलिंग प्रौद्योगिकी

  • 08 Aug 2020

अगस्त 2020 में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी में ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) ने इमारतों में ऊर्जा-कुशल शीतलन को बढ़ावा देने हेतु ‘शेडस्मार्ट’ (Shadesmart) और ‘रेडिएंट कूलिंग’ (Radiant Cooling) प्रौद्योगिकी विकसित की है।

शेडस्मार्ट: दक्षता और आराम के लिए आवास मॉडल परियोजना के अंतर्गत आवासीय और वाणिज्यिक भवनों में खिड़कियों के लिए बाहरी छाया का नवीन उपाय विकसित किया गया है। इस छाया प्रणाली को ‘शेडस्मार्ट’ नाम दिया गया है।

  • इसे एयर कंडीशनिंग और रोशनी के लिए कम बिजली की खपत के साथ घरों में अंदरूनी आराम प्राप्त करने के एक अभिनव और लागत प्रभावी समाधान के रूप में विकसित किया गया है।
  • शेडस्मार्ट सूर्य की स्थिति के आधार पर अपने विन्यास को बदलता है। इससे सूर्य की दिशा की तरफ वाली खिड़कियों पर छाया हो जाती है।

रेडिएंट कूलिंग: इस तकनीक में शीतलता को आम संवहनी एयर कंडीशनिंग के बजाय रेडिएंट हीट (ऊष्मीय विकिरण) ट्रांसफर के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। यह तकनीक कुशल है और गर्मी में आरामदायक गुणवत्ता प्रदान करती है।

  • रेडिएंट से ठंडी होने वाली इमारतों में ऊर्जा-बचत (60-70 फीसदी) की संभावना बहुत ज्यादा है। रेडिएंट कूलिंग में 100 फीसदी ताजी हवा की आपूर्ति होती है।