अंडमान- निकोबार पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल
- 11 Aug 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 अगस्त, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेन्नई एवं पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली अंडमान- निकोबार पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया।
- यह पनडुब्बी केबल पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप (हैवलॉक), लिटल अंडमान, कार निकोबार, कामोर्टा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगट से भी जोड़ेगी।
- लगभग 1224 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2313 किमी. लंबी यह पनडुब्बी ओएफसी केबल परियोजना संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के अधीनस्थ सार्वभौमिक सेवा दायित्व कोष (यूएसओएफ) के माध्यम से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस परियोजना को कार्यान्वित किया है।
- इससे भारत के अन्य हिस्सों की तरह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भी तेज एवं अधिक भरोसेमंद मोबाइल और लैंडलाइन टेलीकॉम सेवाएं मिल पाएंगी। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा 30 दिसंबर 2018 को पोर्ट ब्लेयर में रखी गई थी।
- फाइबर लिंक के चालू होने के साथ, एयरटेल अंडमान और निकोबार में 'अल्ट्रा-फास्ट 4 जी' सेवाओं को शुरू करने वाला पहला मोबाइल ऑपरेटर भी बन गया है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे




