आरोग्य सेतु ‘ओपन एपीआई सेवा’

  • 24 Aug 2020

( 22 August, 2020, , www.pib.gov.in )


आरोग्य सेतु टीम ने लोगों, व्यापार और अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद करने के लिए 22 अगस्त, 2020 को एक नई ‘ओपन एपीआई सेवा’ की शुरुआत की।

  • इस सेवा का फायदा भारत में 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ पंजीकृत संगठन और व्यावसायिक संस्थाएं उठा सकती हैं।
  • ‘ओपन एपीआई सेवा’ से कोई संगठन अपने कर्मचारियों या किसी अन्य आरोग्य सेतु उपयोगकर्ता की सेहत की स्थिति का पता उनकी डेटा गोपनीयता का उल्लंघन किए बिना लगाने में सक्षम होगा।