‘प्रमुख वैश्विक शहर सूचकांक दूसरी तिमाही-2020’ रिपोर्ट

  • 26 Aug 2020

अगस्त, 2020 में प्रोपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक (Knight Frank) द्वारा प्रमुख वैश्विक शहर सूचकांक दूसरी तिमाही-2020रिपोर्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट में दुनिया में आलीशान आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर वृद्धि के मामले में प्रमुख शहरों की सूची दी गई है।

  • दुनिया के 45 शहरों में आलीशान आवासीय संपत्तियों की कीमत में औसतन 0.9% की वृद्धि हुई है।

यह पिछले 11 वर्ष में सबसे कम सालाना वृद्धि है।

  • इस सूची में फिलिपींस की राजधानी मनीला पहले स्थान पर है। मनीला में जून, 2020 तक सालाना आधार पर आलीशान आवासों की कीमत में 14.4% की वृद्धि हुई। उसके बाद जापान के टोक्यो (8.60%) तथा स्वीडन के स्टॉकहोम (4.40%) हैं।
  • थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। वहां सालाना आधार पर आलीशान आवासों की कीमतों में 5.8% की गिरावट दर्ज की गई।
  • दुनिया में आलीशान आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर वृद्धि के मामले में भारतीय शहर बेंगलुरू 26वें और दिल्ली 27वें तथा मुंबई 32वें स्थान पर रहे।
  • अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में बेंगलुरू में आलीशान आवासीय संपत्तियों का पूंजीगत मूल्य 0.6% और दिल्ली में 0.3% बढ़ा, जबकि मुंबई में इसमें 0.6% की गिरावट दर्ज की गई।