आठ प्रमुख उद्योगों में 0.5% की वृद्धि

  • 22 May 2025

21 मई, 2025 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में आठ प्रमुख उद्योगों (Eight Core Industries) के संयुक्त सूचकांक (ICI) में वार्षिक आधार पर केवल 0.5% की वृद्धि दर्ज की गई, जो आठ महीनों में सबसे कम है।

मुख्य तथ्य:

  • कुल योगदान: आठ प्रमुख उद्योग (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट, बिजली) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27% का भार रखते हैं।
  • सकारात्मक वृद्धि वाले क्षेत्र: सीमेंट उत्पादन में 6.7% वृद्धि, कोयला 3.5%, इस्पात 3%, बिजली 1% और प्राकृतिक गैस 0.4% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • गिरावट वाले क्षेत्र: पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में 4.5%, उर्वरक में 4.2% और कच्चे तेल में 2.8% की गिरावट दर्ज की गई।
  • तुलनात्मक वृद्धि: मार्च 2025 में आठ प्रमुख उद्योगों की वृद्धि 4.6% थी, जबकि अप्रैल 2024 में यह 6.9% थी, यानी अप्रैल 2025 में वृद्धि दर में उल्लेखनीय गिरावट आई।
  • वार्षिक संचयी वृद्धि: अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक आठ प्रमुख उद्योगों की संचयी वृद्धि दर 4.5% (अनंतिम) रही।