भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घटाकर 5.5% किया

  • 06 Jun 2025

6 जून 2025 को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती कर इसे 5.5% कर दिया और नीतिगत रुख को 'न्यूट्रल' में बदल दिया।

मुख्य तथ्य:

  • रेपो रेट में कटौती: रेपो रेट 50 bps घटाकर 5.5% किया गया; यह लगातार तीसरी कटौती है।
  • अन्य दरों में बदलाव: स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) दर 5.25%, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट 5.75% पर निर्धारित।
  • मुद्रास्फीति अनुमान: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति का अनुमान 3.7% (पहले 4%) किया गया।
  • GDP वृद्धि अनुमान: चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि दर 6.5% पर बरकरार रखी गई।
  • नीतिगत रुख: MPC ने नीतिगत रुख को 'अकोमोडेटिव' से 'न्यूट्रल' में बदल दिया, जिससे भविष्य में आर्थिक आंकड़ों के अनुसार दरों में बदलाव की लचीलापन बनी रहेगी।