सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
हड़प्पा से 5,000 वर्ष पूर्व मानव बस्तियों के साक्ष्य की खोज
- 06 Jun 2025
5 जून 2025 को, आईआईटी गांधीनगर (IITGN) के शोधकर्ताओं ने कच्छ में ऐसी पुरातात्विक साक्ष्य खोजे हैं जो इस क्षेत्र में मानव उपस्थिति को हड़प्पा सभ्यता के आगमन से कम-से-कम 5,000 वर्ष पहले तक ले जाते हैं।
मुख्य तथ्य:
- मानवीय उपस्थिति की पुरानी तिथि: कच्छ में खोजे गए शेल मिडन, पत्थर के औजार और अन्य साक्ष्यों से पता चला है कि यहां हड़प्पा सभ्यता से 5,000 वर्ष पूर्व मानव समुदाय निवास करते थे।
- पहला दस्तावेजीकरण: यह अध्ययन कच्छ में इस तरह के स्थलों का पहली बार सांस्कृतिक और कालक्रमिक संदर्भ के साथ दस्तावेजीकरण करता है।
- जीवन शैली: ये समुदाय मैंग्रोव प्रधान पर्यावरण में रहते थे, शेलफिश (ऑयस्टर, गैस्ट्रोपोड्स) पर आश्रित थे और पत्थर के औजारों का उपयोग करते थे।
- तकनीकी विश्लेषण: शेल के नमूनों की उम्र निर्धारण के लिए एक्सिलरेटर मास स्पेक्ट्रोमेट्री (AMS) तकनीक का उपयोग किया गया, जिसमें कार्बन-14 डेटिंग और वृक्ष वलय (ट्री रिंग) डेटा का उपयोग किया गया।
- स्थानीय विकास और महत्व: यह अध्ययन सिंध क्षेत्र के प्रभाव से कच्छ में शहरीकरण के सिद्धांत को चुनौती देता है; बजाय इसके, यहां स्थानीय अनुकूलन और सांस्कृतिक विकास की एक सतत प्रक्रिया दिखाई देती है, जिसने बाद में हड़प्पा सभ्यता को भी लाभ पहुंचाया होगा।


