UN में गाजा पर वोटिंग से भारत ने बनाई दूरी

  • 14 Jun 2025

13 जून 2025 को,भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में ग़ज़ा में तत्काल और स्थायी संघर्षविराम की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान से चौथी बार (तीन वर्षों में) दूरी बनाई।

मुख्य तथ्य:

  • मतदान परिणाम: UNGA में 149 देशों ने संघर्षविराम के पक्ष में, 12 देशों ने विरोध में और 19 देशों (भारत सहित) ने मतदान से दूरी बनाई। प्रस्ताव में ग़ज़ा में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति की मांग की गई थी।
  • भारत का रुख: भारत ने अपने स्थायी प्रतिनिधि के माध्यम से कहा कि वह ग़ज़ा में मानवीय संकट को लेकर चिंतित है, नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय दायित्वों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया, लेकिन केवल संवाद और कूटनीति को ही शांति का मार्ग बताया।
  • क्षेत्रीय स्थिति: भारत दक्षिण एशिया, BRICS और SCO समूहों का एकमात्र देश है जिसने इस प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाई।
  • नीति में बदलाव: भारत ने दिसंबर 2024 में इसी तरह के संघर्षविराम प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जबकि इस बार मतदान से दूरी बनाना उसकी नीति में बदलाव को दर्शाता है।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: भारत ने 1988 में फिलिस्तीन को मान्यता दी थी और 193 UNGA सदस्यों में से 147 पहले ही फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं।
  • पिछला रिकॉर्ड: भारत ने अक्टूबर 2023 और 2023-24 में मानवाधिकार जांच संबंधी दो अन्य प्रस्तावों पर भी मतदान से दूरी बनाई थी।