भारतीय ताराभौतिकी संस्थान

  • 01 Sep 2020

भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics-आईआईए) ने 12 अगस्त, 2020 को अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया।

  • भारतीय ताराभौतिकी संस्थान देश का एक प्रमुख संस्थान है, जो खगोल विज्ञान, ताराभौतिकी एवं संबंधित भौतिकी में शोधकार्य को समर्पित है।
  • इसका उद्गम मद्रास (चेन्नई) में 1786 में स्थापित की गई एक निजी वेधशाला से जुड़ा है। 1971 में इसने एक स्वायत्त संस्था भारतीय ताराभौतिकी संस्थान का रूप लिया। संस्थान का मुख्यालय कोरमंगला, बेंगलुरू में स्थित है।
  • संस्थान की प्रमुख प्रेक्षण सुविधायें कोडैकनाल, कावलूर, गौरीबिदनूर एवं हान्ले में स्थापित हैं।
  • कावलूर स्थित वेणुबप्पू वेधशाला 1960 के दशक से रात्रिकालीन खगोल की मुख्य प्रकाशिक वेधशाला रही है। यहां 2.34 मी. वेणुबप्पू दूरदर्शी कार्यशील है।
  • दक्षिण पूर्व लद्दाख के हान्ले नामक स्थान में नई उच्च उत्तुंग (high altitude) भारतीय खगोल वेधशाला है, जहां वर्ष 2001 से 2 मी. व्यास का ‘हिमालयन चंद्रा दूरदर्शी’ कार्यशील है।