प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो राजकीय यात्रा

  • 05 Jul 2025

4 जुलाई 2025, प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो राजकीय यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गईं।

मुख्य तथ्य:

  • द्विपक्षीय समझौते: फार्माकोपिया, QIP परियोजनाएँ, संस्कृति, खेल, राजनयिक प्रशिक्षण और हिंदी अध्ययन पर कई समझौते और MoUs पर हस्ताक्षर हुए।
  • प्रवासी सहयोग: OCI कार्ड की सुविधा अब 6वीं पीढ़ी तक विस्तारित की गई। पहले यह सुविधा 4वीं पीढ़ी तक सीमित थी।
  • शिक्षा व स्वास्थ्य में मदद: 2000 लैपटॉप, कृत्रिम अंग शिविर, डायलिसिस यूनिट, कृषि मशीनरी और एम्बुलेंस त्रिनिदाद को प्रदान किए गए।
  • सांस्कृतिक साझेदारी: गीता महोत्सव का आयोजन और त्रिनिदाद के पंडितों के लिए भारत में प्रशिक्षण की घोषणा।
  • त्रिनिदाद और टोबैगो ने भारत के वैश्विक पहलों- कोइलिशन ऑफ डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (Coalition of Disaster Resilient Infrastructure CDRI) और ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस (Global Biofuel Alliance -GBA)- में शामिल होने की घोषणा की।