भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 47% की वृद्धि

  • 21 Jul 2025

20 जुलाई, 2025 को वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में 47% की तेज़ वृद्धि दर्ज की।

मुख्य तथ्य:

  • निर्यात में उछाल: पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 47% बढ़कर 12.41 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचा, जो देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने का संकेत है।
  • प्रमुख निर्यात गंतव्य: अमेरिका, यूएई और चीन भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के शीर्ष तीन निर्यात बाज़ार रहे; नीदरलैंड्स और जर्मनी भी प्रमुख गंतव्य हैं।
  • अमेरिका की हिस्सेदारी: इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में अमेरिका का हिस्सा 60.17% रहा, इसके बाद यूएई (8.09%) और चीन (3.88%) रहे।
  • रेडीमेड गारमेंट्स निर्यात: अप्रैल-जून 2025 में रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात 4.19 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 3.85 अरब डॉलर था।
  • वस्त्र निर्यात के प्रमुख बाजार: अमेरिका (34.11%), ब्रिटेन (8.81%), यूएई (7.85%), जर्मनी (5.51%) और स्पेन (5.29%) प्रमुख निर्यात गंतव्य हैं।