आईएनएस संध्यायक

  • 21 Jul 2025

भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी डिज़ाइन एवं निर्मित सर्वे वेसल 'लार्ज' (SVL) आईएनएस संध्यायक ने मलेशिया के पोर्ट क्लांग में अपनी पहली डॉकिंग की। यह यात्रा 16-19 जुलाई 2025 के दौरान हाइड्रोग्राफिक सहयोग बढ़ाने के लिए की गई।

मुख्य तथ्य:

  • आरंभिक यात्रा: आईएनएस संध्यायक ने 16-19 जुलाई, 2025 के बीच पोर्ट क्लांग (मलेशिया) में पहली बार बंदरगाह यात्रा की; इसका उद्देश्य भारत-मलेशिया के बीच हाइड्रोग्राफिक क्षमता निर्माण और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना रहा।
  • पोत का परिचय: संध्यायक श्रेणी का यह पहला स्वदेशी हाइड्रोग्राफिक सर्वे पोत है, जिसे फरवरी 2024 में कमीशन किया गया; इसमें पूर्ण स्तर की तटीय और गहरे समुद्र की सर्वे और महासागरीय डाटा संग्रह क्षमताएँ हैं।
  • अतिरिक्त क्षमताएँ: पोत पर हेलीकॉप्टर, ऑनबोर्ड अस्पताल, खोज और बचाव (SAR)/ मानवीय राहत अभियान संचालन की सुविधा उपलब्ध है।
  • यात्रा की गतिविधियाँ: तकनीकी ज्ञान विनिमय सत्र, औपचारिक स्वागत, और ‘महासागर’ (MAHASAGAR) दृष्टिकोण की वैश्विक जागरूकता हेतु अंतरराष्ट्रीय सहयोग आधारित आयोजन किए गए।
  • क्षेत्रीय सहयोग: यात्रा से भारत के हाइड्रोग्राफिक समर्थन, संस्थागत संबंध, और महासागरीय सुरक्षा एवं विकास (MAHASAGAR) के प्रति प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि हुई।