71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित

  • 02 Aug 2025

31 जुलाई, 2025 को घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 2023 की 332 फीचर फिल्मों में से विजेताओं का चयन किया गया।

मुख्य तथ्य:

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: विक्रांत मैस्सी अभिनीत 12वीं फेल को वर्ष 2023 की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): यह पुरस्कार जवान के लिए शाहरुख खान और 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैस्सी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला): मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में भूमिका के लिए रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार मिला।
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री: पुरुष श्रेणी में विजयराघवन (पूक्कालम) और मुथुपेट्टई सोमु भास्कर (पार्किंग) को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिला। महिला श्रेणी में उर्वशी (उल्लोझुक्कू) और जानकी बोडिवाला (वश) को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
  • अन्य प्रमुख श्रेणियाँ:
    • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: सुधीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
    • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    • सर्वश्रेष्ठ बच्चों की फिल्म: नाल 2 (मराठी)
    • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: जी. वी. प्रकाश कुमार (वाठी) और हर्षवर्धन रमेश्वर (एनिमल)
    • सर्वश्रेष्ठ महिला गायक: शिल्पा राव (जवान के गीत 'छलेया')
    • सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: पीवीएनएस रोहित (बेबी)
    • सर्वश्रेष्ठ पटकथा: बेबी, पार्किंग, सरफ एक बंदा काफी है
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था सिनेमा निदेशालय द्वारा वर्ष 1954 से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाते हैं। यह पुरस्कार हिंदी सहित भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों को समान मान्यता देने के उद्देश्य से शुरू किए गए थे।