CISF द्वारा पहली महिला कमांडो यूनिट का गठन

  • 25 Aug 2025

24 अगस्त, 2025 को, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए अपनी पहली संपूर्ण महिला (ऑल-वुमन) कमांडो यूनिट लॉन्च की है। यह कमांडो प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्यप्रदेश के बड़वाह स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में संचालित हो रहा है।

मुख्य तथ्य:

  • ऑल-वुमन यूनिट का गठन: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट का गठन, संयुक्त रूप से प्रशिक्षण जारी।
  • प्रशिक्षण विवरण: 30 महिला कार्मिक 8 सप्ताह के उन्नत प्रशिक्षण में शरीक हैं; प्रशिक्षण में शारीरिक फिटनेस, हथियार संचालन, लाइव-फायर अभ्यास, रैपलिंग एवं सर्वाइवल एक्सरसाइज शामिल हैं।
  • तैनाती: ये महिला कमांडो हाई-सिक्योरिटी स्थलों पर क्विक रिएक्शन टीम और स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात होंगी।
  • प्रशिक्षण विस्तार: पहले चरण में, उड्डयन सुरक्षा समूह एवं संवेदनशील यूनिट्स की कम-से-कम 100 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • लक्ष्य और सहभागिता: CISF का लक्ष्य इसे नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा बनाना और महिला भागीदारी 10% तक लाना है; वर्तमान में बल में 8% महिलाएँ हैं और अगले वर्ष तक 2,400 और महिलाओं की भर्ती अपेक्षित है।