हिमाचल प्रदेश बना पूर्ण साक्षर राज्य

  • 09 Sep 2025

8 सितम्बर, 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिमला में ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ होने की घोषणा की। राज्य की साक्षरता दर 99.30% होकर राष्ट्रीय मानक 95% से बढ़ गई है, हिमाचल देश में त्रिपुरा, मिज़ोरम और गोवा के बाद चौथा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है.

मुख्य तथ्य:

  • इतिहास और प्रगति: स्वतंत्रता के समय राज्य की साक्षरता मात्र 7% थी, अब तक निरंतर सुधार से 99.30% साक्षरता दर प्राप्त हुई।
  • छात्र-शिक्षक अनुपात: हिमाचल प्रदेश देश में सर्वश्रेष्ठ छात्र-शिक्षक अनुपात वाला राज्य है, जो गुणवत्ता शिक्षा को सुनिश्चित करता है।
  • साक्षरता कार्यक्रम: ‘ULLAS - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के तहत राज्य में साक्षरता, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया गया।
  • नई पहलों की घोषणा: ड्रॉपआउट दर लगभग शून्य; शिक्षा के क्षेत्र में नई सुधारात्मक पहलों की योजना; सरकारी संस्थानों को उत्कृष्ठता केंद्र में परिवर्तित करने पर जोर।
  • सामाजिक सम्मान: स्वयंसेवी शिक्षकों, नवसाक्षरों एवं महिलाओं के समूहों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।