केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट 2023

  • 23 Sep 2025

22 सितंबर, 2025 को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपनी दो वर्षीय नदी संरक्षण रिपोर्ट जारी की, जिसमें 2023 में स्नान हेतु अनुपयुक्त नदी स्थलों की संख्या 2022 के 815 से घटकर 807 हो गई है। साथ ही, “सबसे प्रदूषित” नदी स्थलों की संख्या में भी कमी दर्ज हुई.

मुख्य तथ्यः

  • प्रदूषित नदी स्थलों की संख्या में गिरावट: 2023 में 807 स्थलों पर BOD मान्यताओं से अधिक प्रदूषण, 2022 में यह संख्या 815 थी।
  • प्रदूषित नदी खंड’ (PRS): 271 नदियों के 296 PRS पाए गए, 2022 में 279 नदियों के 311 PRS थे।
  • शीर्ष प्रदूषित राज्य: महाराष्ट्र में 54 PRS, केरल 31, मध्य प्रदेश व मणिपुर 18-18, कर्नाटक 14; प्राथमिकता-1 श्रेणी में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में पांच- पांच खंड।
  • PRS की श्रेणियाँ: 30 mg/L से अधिक BOD वाले PRS को प्राथमिकता-1 माना जाता है; उनकी संख्या 2022 के 45 से घट कर 37 हुई।
  • CPCB पर्यवेक्षण: देशभर के 4,736 स्थलों पर जल गुणवत्ता पर निगरानी, जिसमें नदियाँ, झीलें, नाले, नहरें शामिल हैं।