राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट , 2023
- 03 Oct 2025
2 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा प्रकाशित "भारत में आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्याएं 2023"("Accidental Deaths and Suicides in India 2023") रिपोर्ट में बताया गया कि प्राकृतिक कारणों जैसे बिजली, बाढ़, गर्मी, ठंड और भूस्खलन से देशभर में 6,444 लोगों की मृत्यु हुई।
मुख्य तथ्य:
- बिजली से मौतें: बिजली गिरने से 2,560 मौतें दर्ज हुईं, जो कुल प्राकृतिक कारणों की मौतों का 39.7% है।
- गर्मी व ठंड से मौतें: सन/हीट स्ट्रोक से 804 और ठंड के कारण 733 मौतें हुईं; बाढ़, भूस्खलन, तेज वर्षा से भी सैकड़ों मौतें हुईं।
- सांप व अन्य जानवरों से मौतें: 10,144 मौतें सांप के काटने से हुईं (2022 की तुलना में 0.6% अधिक), 1,739 मौतें जानवरों के हमलों और 1,172 मौतें अन्य कीट-सरीसृप काटने से हुईं।
- वार्षिक परिवर्तन: प्राकृतिक कारणों से मौतें 2022 की तुलना में 20% घटीं, जबकि हीट स्ट्रोक से मौतें 10% और ठंड से मौतें 1.8% बढ़ीं।
- राज्यवार स्थिति: सर्वाधिक मौतें ओडिशा (1,351), उत्तर प्रदेश (852), मध्य प्रदेश (789), बिहार (679), झारखंड (401) और महाराष्ट्र (312) में दर्ज की गईं।
- बिजलीजनित मौतों के राज्य: मध्य प्रदेश (397), बिहार (345), ओडिशा (294), उत्तर प्रदेश (287), झारखंड (194)।
- आयु वर्ग: 30-45 वर्ष के आयु वर्ग में 34.8% और 45-60 वर्ष आयु वर्ग में 28.8% मौतें हुईं, कुल मिलाकर 63.6%।
- शहरवार स्थिति: 602 मौतें शहर स्तर पर दर्ज हुईं; ठंड से सबसे अधिक मौतें अमृतसर (51) में और गर्मी से भी अमृतसर (56) में हुईं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे