जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन आयोजित

  • 23 Oct 2025

22 अक्टूबर, 2025 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में आयोजित 16वें संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD- XVI) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत किया और सतत, समावेशी तथा न्यायसंगत आर्थिक विकास पर वैश्विक विमर्शों में भाग लिया।

मुख्य तथ्य

  • भारत की आर्थिक उपलब्धियाँ: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि भारत अब विश्व की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है, जिसने पिछले तीन वर्षों में औसतन 7% से अधिक वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर्ज की है।
  • सतत विकास और हरित नीति: भारत की 250 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है, जो कुल स्थापित बिजली उत्पादन का लगभग 50% है, और लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट तक पहुँचना है। भारत वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में मात्र 3.5% योगदान देता है, जबकि विश्व की 17% जनसंख्या का घर है।
  • जलवायु वित्त और तकनीकी सहायता : भारत ने विकसित देशों द्वारा पेरिस समझौते की प्रतिज्ञाओं – विशेष रूप से 100 बिलियन डॉलर की जलवायु वित्त और तकनीकी सहायता – को पूरा न करने की आलोचना
  • भारत की वैश्विक पहल: भारत की प्रमुख अभिनव पहल - आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (सीडीआरआई), अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन - वैश्विक सहयोग के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग और प्रौद्योगिकी समावेश : भारत ने ‘Global South’ देशों से सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया, विशेषकर खनिज संसाधनों, उर्वरकों और आपूर्ति श्रृंखला मजबूती के क्षेत्रों में। उन्होंने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को विकासशील दुनिया के लिए आदर्श मॉडल के रूप में बताया।
  • थीम: UNCTAD XVI का विषय था – “भविष्य को आकार देना: न्यायसंगत, समावेशी और सतत विकास के लिए आर्थिक परिवर्तन को बढ़ावा देना”।