भारत-नेपाल के मध्य विद्युत समझौते

  • 30 Oct 2025

29 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली में भारत और नेपाल ने बिजली सहयोग को बढ़ावा देने और नए सीमापार ट्रांसमिशन लाइनें विकसित करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए।

मुख्य तथ्य:

  • समझौते पक्ष: भारत के पावरग्रिड और नेपाल के नेपाल विद्युत प्राधिकरणके बीच समझौते हुए।
  • परियोजनाएँ: इनारुवा (नेपाल) से न्यू पूर्णिया (भारत) तक 400 किलोवोल्ट और लम्की, डोडोधारा (नेपाल) से बरेली (भारत) तक 400 किलोवोल्ट की ट्रांसमिशन प्रणालियाँ विकसित की जाएंगी।
  • समारोह: ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री के. घिसिंग की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • संयुक्त उपक्रम: समझौतों के तहत भारत और नेपाल में दो संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) स्थापित किए जाएंगे जो उच्च क्षमता वाले पावर ट्रांसमिशन कॉरिडोर विकसित करेंगे।
  • लाभ: ये परियोजनाएँ दोनों देशों के बीच विद्युत व्यापार को बढ़ाएंगी, ग्रिड की मजबूती करेंगी और क्षेत्रीय सतत विकास में योगदान देंगी।