भारत - यूरोपीय संघ व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता

  • 08 Nov 2025

7 नवंबर, 2025 को भारत और यूरोपीय संघ (EU) के वरिष्ठ वार्ताकारों ने नई दिल्ली में लगभग एक सप्ताह तक चली भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर वार्ता पूरी की।

मुख्य तथ्य:

  • वार्ता का समय: वार्ता 3 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर को समाप्त हुई।
  • विषय-वस्तु: वार्ता में वस्तु एवं सेवा व्यापार, निवेश, टिकाऊ विकास, मूल नियम (Rules of Origin), तकनीकी व्यापार बाधाएं आदि कई अध्याय शामिल थे।
  • प्रमुख प्रतिनिधि: भारत की ओर से वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने यूरोपीय आयोग के ट्रेड निदेशक-जनरल के साथ विस्तृत बैठकें कीं।
  • प्रतिबद्धता: दोनों पक्षों ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लाभों के न्यायसंगत और संतुलित वितरण के लिए एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक लाभकारी व्यापार समझौते पर सहमति जताई।
  • आर्थिक महत्व: यह समझौता भारत और EU के बीच व्यापार को सुगम बनाने, आपसी बाजार पहुंच विस्तार और समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देगा।