भारत-स्पेन 8वां विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता

  • 14 Nov 2025

13 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 8वें भारत-स्पेन विदेश कार्यालय सलाहकार बैठक में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी शून्य सहिष्णुता नीति दोहराई।

मुख्य तथ्य:

  • प्रतिनिधिमंडल: भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मन्त्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने किया, जबकि स्पेन का प्रतिनिधिमंडल विदेश एवं ग्लोबल मामलों के राज्य सचिव डिएगो मार्टिनेज बेलियो ने नेतृत्व किया।
  • द्विपक्षीय साझेदारी: दोनों पक्ष भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी के विकास पर संतोष व्यक्त किया और आतंकवाद के वैश्विक मुकाबले समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
  • व्यापार और सुरक्षा: राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, बुनियादी ढांचा, रेलवे, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक, पर्यटन व जन-संपर्क क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की समीक्षा हुई।
  • मेक इन इन्डिया परियोजना: एयरबस-टाटा C-295 विमान परियोजना में प्रगति पर दोनों पक्षों ने संतोष व्यक्त किया; पहला विमान 2026 में वडोदरा संयंत्र से उतारा जाएगा।
  • सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग: 2026 को भारत-स्पेन वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जो संस्कृति, पर्यटन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहयोग को बढ़ावा देगा।