पेट्रोलियम मंत्री द्वारा 56 सीएनजी स्टेशन राष्ट्र को समर्पित

  • 11 Sep 2020

( 10 September, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 10 सितंबर, 2020 को 56 सीएनजी स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किये।

  • ये सीएनजी स्टेशन 13 राज्यों- बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश तथा 1 केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में हैं।
  • पिछले 6 वर्षों में, सीएनजी स्टेशनों की संख्या 947 से बढ़कर 2300 हो चुकी है। वर्तमान में देश के 400 से अधिक जिलों को सिटी गैस वितरण नेटवर्क के दायरे में लाया जा चुका है।