हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अमृत परियोजना की प्रगति समीक्षा

  • 11 Sep 2020

( 09 September, 2020, , www.pib.gov.in )


सितंबर 2020 में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में ‘अटल मिशन ऑफ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन’ (अमृत) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: हरियाणा द्वारा 136 अमृत परियोजनाओं में से 63 परियोजनाओं का काम 693 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है।

  • चंडीगढ़ में 57 करोड़ रुपए के स्वीकृत राज्य वार्षिक कार्य योजना की सभी 12 परियोजनाओं के लिए 100% अनुबंध दिए गए हैं।
  • पंजाब में 2,767 करोड़ रुपए की 185 स्वीकृत राज्य परियोनाओं में से 2,132 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए अनुबंध दे दिए गए हैं।
  • अमृत की राष्ट्रीय रैंकिंग में चंडीगढ़ दूसरे, हरियाणा 12वें और पंजाब 26वें स्थान पर है।
  • अमृत परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 जून, 2015 को देश भर में 500 शहरों में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए शुरू किया गया था। देश की 60 प्रतिशत शहरी आबादी को इसके दायरे में लाया गया है।
  • यह 1,00,000 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2015-2016 से वित्त वर्ष 2019-2020 तक की अवधि के लिए 50,000 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता का प्रावधान भी शामिल है।