प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

  • 11 Sep 2020

10 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना’ लांच की। इस योजना के साथ, उन्होंने ‘ई-गोपाला’ एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह योजना भारत में मत्स्य पालन के सतत विकास पर केंद्रित है। इसे 2020-21 और 2024-25 के बीच लागू किया जायेगा।

  • आत्मानिभर भारत पैकेज के हिस्से के रूप में योजना के तहत मत्स्यपालकों के लिए आवंटित धनराशि 20,050 करोड़ रुपये है, जो मत्स्य क्षेत्र के लिए सबसे अधिक निवेश राशि है।
  • लगभग 12,340 करोड़ रुपये का निवेश समुद्री, अंतर्देशीय मत्स्य पालन और जलीय कृषि में लाभार्थी केन्द्रित गतिविधियों पर तथा 7,710 करोड़ रुपये का निवेश मत्स्यपालन अवसंरचना के लिए प्रस्तावित है।
  • योजना के तहत मत्स्य विभाग ने पहले चरण में 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 1723 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

योजना का लक्ष्य: 2024-25 तक मछली उत्पादन को 70 लाख टन तक बढ़ाना; 2024-25 तक मछली निर्यात से आय 1,00,000 करोड़ रुपये तक करना; मछुआरों और मत्स्य किसानों की आय को दोगुना करना; पैदावार के बाद के नुकसान को 20-25% से घटाकर 10% करना तथा मत्स्य क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 55 लाख रोजगार सृजित करना।

-गोपाला एप्लीकेशन: यह एप्लीकेशन पशुपालकों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए नस्ल सुधार मार्केटप्लेस और सूचना पोर्टल है। पशुपालकों को इससे उन्नत पशुधन को चुनने में आसानी होगी, उनको बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

  • इसमें रोग मुक्त जर्मप्लाज्म की खरीद और बिक्री और गुणवत्ता प्रजनन सेवाओं की उपलब्धता शामिल है।